सख्त एसपी की रणनीति, तेजतर्रार थाना प्रभारी की अगुवाई—अवैध कारोबारियों पर टूटा पुलिस का कहर!
सारंगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के लगातार निर्देशों के तहत थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम गोड़म में दबिश दी। यह कार्रवाई 14 अप्रैल 2026 को की गई, जहां पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में अपना नाम फुलबाई यादव (उम्र 52 वर्ष), पति स्वर्गीय अजीत प्रसाद, निवासी गोड़म भट्ठी चौक वार्ड क्रमांक 10, सारंगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कुल 52 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 10,400 रुपये है, जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 169/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक के साथ प्रधान आरक्षक भंवरलाल काटले, आरक्षक गौतम जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला जायसवाल, नव आरक्षक सत्य प्रकाश, मनीष एवं रमेश की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और यह स्पष्ट संकेत है कि कानून के खिलाफ कोई भी गतिविधि अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- सारंगढ़: पेड़ पर लटकती मिली लाश से मचा हड़कंप!संदिग्ध मौत से दहशत, बीमारी या कुछ और? - April 17, 2026
- मुंबई इंडियंस की चौथी हार, हार्दिक पांड्या की टीम में हाहाकार, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ये 3 खिलाड़ी रहे गुनहगार… - April 17, 2026
- छत्तीसगढ़ में तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी : महिला को झांसा देकर लाखों लूटे, आरोपी गिरफ्तार… - April 17, 2026
