15 साल की लड़की को लेकर भाग गया था 18 साल का लड़का…युवक और नाबालिक हैं एक ही गांव के, झारखंड बार्डर से युवक को किया गया गिरफ्तार….
छत्तीसगढ़ की जांजगीर पुलिस ने 18 साल के लड़के को झारखंड बार्डर से गिरफ्तार किया है। लड़के पर 15 साल की लड़की को अगवा करने और दुष्कर्म का आरोप है। लड़की करीब एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था। लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को साइबर सेल की मदद से ट्रेस किया। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है।
SDOP मोहम्मद तस्लीम आरिफ ने बताया कि स्थानीय निवासी लड़की के पिता 13 नवंबर को थाने पहुंचे। उन्होंने FIR दर्ज कराई कि उनकी 15 साल की बेटी 11 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे से गायब है। वह बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गांव का एक लड़का शंकर यादव भी गायब है। उसके ऊपर भी परिजनों ने संदेह जताया था। यह भी पता चला कि वह पहले जशपुर में काम करता था।
इस आधार पर पुलिस ने उसको ट्रेस किया तो शंकर यादव की मोबाइल लोकेशन झारखंड बार्डर पर मिली। इसके बाद पुलिस टीम को वहां रवाना किया गया। पुलिस ने उसके साथ लड़की को भी बरामद कर लिया है। लड़की का मेडिकल कराने के साथ ही बयान लिया गया है। शंकर ने भी पूछताछ में लड़की को ले जाने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो में मामला दर्ज किया है।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
