राशिद खान का जादू या केएल राहुल का तूफान? संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी देखें सभी जानकारी…
आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
यह दिल्ली की होम टीम के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला होगा.
DC vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले जा चुके है. दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैच जीते है जबकि गुजरात टाइटंस ने 4 मैच अपने नाम किए है. पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस ने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी, जिसमें एक मैच दिल्ली के इसी स्टेडियम में 10 विकेट से जीता गया था.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर चेज करना पसंद करती है. पिछले कई टी20 मैचों में दूसरी टीम ने लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज की है.
आईपीएल 2026 में यहां अब तक एक मैच खेला गया है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से जीत हासिल की. पिच सपाट है, इसलिए दोनों टीमों के बल्लेबाजों को अच्छा मौका मिल सकता है. गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है लेकिन कुल मिलाकर यह बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट रहेगा.
DC vs GT मैच कहां देखें लाइव?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण होगा. यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है और दिल्ली की टीम अपनी जीत की लय पकड़ना चाहेगी.
ध्यान देने योग्य खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स से केएल राहुल, पथुम निसांका और समीर रिजवी पर नजरें रहेगी. गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल, साई सुदर्शन और राशिद खान मैच का रुख बदल सकते है. राशिद की स्पिन गेंदबाजी दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्राज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
- “एसपी आंजनेय वार्ष्णेय की सख्ती, थाना प्रभारी प्रमोद यादव की दमदार अगुवाई—62 किलो गांजा जब्त कर नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! - April 8, 2026
- “राजस्व में अब नहीं चलेगी ढिलाई!” — कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सख्त, समय-सीमा में निराकरण के दिए कड़े निर्देश… - April 8, 2026
- “अन्न का सम्मान, विकास का अभियान!” — रोजगार-आवास दिवस के साथ मनाया गया चावल उत्सव, हितग्राहियों को मिला तीन माह का राशन… - April 8, 2026
