“एसपी आंजनेय वार्ष्णेये की सख्ती का असर: थाना प्रभारी प्रमोद यादव की अगुवाई में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार!”
सारंगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही मुहिम ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये के सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना सरिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है।
दिनांक 4 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डूमरसिंहा में एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रमोद यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान आरोपी पीला बाबू के मकान के पीछे छिपाकर रखे गए एक सफेद प्लास्टिक डिब्बे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 3000 रुपए) बरामद की गई। साथ ही आरोपी के पास से बिक्री की 610 रुपए नगद रकम भी जब्त की गई।
आरोपी के खिलाफ थाना सरिया में अपराध क्रमांक 68/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ सउनि सुमन चौहान, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, श्रवण टंडन सहित समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन की इस सख्त और प्रभावी कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेये के नेतृत्व में पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और अपराधियों पर इसी तरह शिकंजा कसता रहेगा।
- सख्त पुलिसिंग का असर: एसपी अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में हत्या के प्रयास का आरोपी सलाखों के पीछे… - April 5, 2026
- “एसपी आंजनेय वार्ष्णेये की सख्ती का असर: थाना प्रभारी प्रमोद यादव की अगुवाई में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार!” - April 5, 2026
- “कानून का शिकंजा कसा: एसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!” - April 5, 2026
