सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में भटगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया हराबाई पटेल (60 वर्ष), निवासी करमंदी थाना भटगांव, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 मार्च 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे उसके पुत्र भगवाना पटेल पर गांव के गंगाराम पटेल ने पुरानी रंजिश के चलते डंडे एवं पत्थर से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
आरोपी ने कबूला जुर्म, हथियार जब्त
प्रकरण में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गंगाराम पटेल के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
04 अप्रैल 2026 को आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पुरानी दुश्मनी के चलते नाला के पास रोककर डंडा एवं पत्थर से हमला किया था।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा एवं पत्थर को जब्त कर लिया है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
टीमवर्क से मिली सफलता
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम—प्र.आर. एकराम सिदार, आरक्षक राहुल खूंटे, खेलावन बघेल, अमित चौहान एवं कमल कुर्रे—का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की सक्रियता से बढ़ा भरोसा
जिले में पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। एसपी अंजनेय वार्ष्णेय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून का राज कायम हो रहा है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
