“कानून का शिकंजा कसा: एसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!”

IMG_20260405_151018.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 4 अप्रैल 2026 को कंचनपुर बैरियर में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रायगढ़ की ओर से आ रही एक सफेद रंग की हुंडई आई-टेन कार (क्र. UP 65 DA 5833) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन एवं 18 जिंदा राउंड बरामद किए गए। वाहन में सवार दो युवकों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त हथियार को प्रयागराज से अवैध रूप से (ब्लैक में) खरीदकर लाए थे और जगन्नाथ पुरी घूमने जाने की योजना बना रहे थे। जब पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर पुलिस ने मौके पर ही देशी पिस्टल, मैगजीन, जिंदा राउंड एवं वाहन को विधिवत जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ प्रधान आरक्षक भोजराम नट, मोहन गुप्ता, विजय यादव, दिगंबर पटेल, श्रवण टंडन, विमल जांगड़े, नरेंद्र चंद्रा, दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल एवं साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी सहित समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि जिले में अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts