सारंगढ़।
जिले में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंचायतों की भूमिका अहम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बैठक की शुरुआत में कलेक्टर ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी पंचायतकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें।
अधूरे कार्यों पर होगी वसूली
कलेक्टर ने पुराने अधूरे कार्यों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम को धारा 92 के तहत वसूली कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
पीएम आवास: अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
वर्ष 2016 से 2023 तक स्वीकृत 47 हजार पीएम आवास में से 2 हजार अधूरे आवास को अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
वर्ष 2024-25 के 30 हजार एवं 2025-26 के 10 हजार आवासों को भी समयसीमा में पूरा करने कहा गया।
जिन हितग्राहियों ने अभी तक कार्य शुरू नहीं किया या केवल नींव तक ही सीमित हैं, उन्हें 10 दिन के भीतर काम शुरू करने और बरसात से पहले आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
मनरेगा से जल संवर्धन पर जोर
सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत जल संरक्षण से जुड़े कार्य जैसे—
डबरी निर्माण, नए तालाब, तालाब गहरीकरण, चेकडेम एवं हितग्राही मूलक कार्यों के प्रस्ताव लेकर शीघ्र स्वीकृति देने के निर्देश दिए गए।
साथ ही पुराने लंबित कार्यों को 2 माह के भीतर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
विभिन्न प्राधिकरणों के कार्यों की समयसीमा तय
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि—
ओबीसी, मध्य क्षेत्र एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण तथा
जिला खनिज न्यास (DMF) मद के लंबित कार्यों को 15 दिनों में पूरा किया जाए।
वहीं नए स्वीकृत कार्यों को जुलाई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
फील्ड विजिट और गुणवत्ता पर सख्ती
कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ, इंजीनियर और मनरेगा पीओ को मैदानी दौरा बढ़ाने और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने साफ कहा कि घटिया निर्माण या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में एसडीएम वर्षा बंसल, सभी जनपद सीईओ, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
कलेक्टर के सख्त तेवरों से साफ है कि अब जिले में विकास कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी—गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता ही प्राथमिकता होगी।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
