‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने दूसरे मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 27.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा सोमवार के मुकाबले 9.7% ज्यादा था।

इसके साथ ही 13वें दिन तक फिल्म का कुल नेट डॉमेस्टिक कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड मार्केट की बात करें तो फिल्म अब तक 1,427.41 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और आगे भी यह सिलसिला जारी रह सकता है।

जानिए अभी तक टूट चुके हैं कौन से रिकॉर्ड?
धुरंधर 2 अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में काफी ऊपर आ गई है। इसने ‘KGF: चैप्टर 2’ (859.70 करोड़), ‘RRR’ (782.20 करोड़) समेत ‘कल्कि 2898 AD’ (646 करोड़) के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ के हिंदी वर्जन (812.14 करोड़) का रिकॉर्ड भी अब ‘धुरंधर 2’ के नाम हो चुका है। हालांकि इस सबके बावजूद माना जा रहा था कि मंगलवार (13वें दिन) को धुरंधर-2 वो कमाल नहीं कर पाई, जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। माना जा रहा था कि मंगलवार को यह 900 करोड़ क्लब में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
धुरंधर-2 ने तोड़ा पार्ट-1 की कमाई का रिकॉर्ड
इस सीक्वल मूवी ने अपने ही पहले पार्ट ‘धुरंधर’ को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। ‘धुरंधर 1’ का लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन 895 करोड़ रुपये था, जिसे ‘धुरंधर 2’ ने मात्र 13 दिनों में ही पार कर लिया है। फिल्म के दूसरे वीकेंड की कमाई भी कमाल की रही है। इसने दूसरे वीकेंड पर 141.5 करोड़ रुपये कमाए, जो पहले पार्ट के मुकाबले कहीं ज्यादा है। फिलहाल देश भर में फिल्म के करीब 17,862 शोज चल रहे हैं, और सबसे क्रेजी रिस्पॉन्स इसे हिंदी वर्जन से मिल रहा है। हिंदी बेल्ट में इसकी ऑक्युपेंसी 26% के करीब है।
1000 करोड़ क्लब पर नजरें, क्या रचेगी इतिहास?
ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म की असली परीक्षा अब शुरू होगी। ‘धुरंधर 2’ का अगला मुकाबला भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी फिल्मों से है। यह फिल्म अभी एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (1,030.42 करोड़) और ‘पुष्पा 2: द राइज़’ (1,234.10 करोड़) के टोटल इंडिया नेट कलेक्शन से पीछे है। हालांकि जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे लगता है कि जल्द ही यह 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘धुरंधर 2’ इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर पाएगी या नहीं।
- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की सख्ती रंग लाई: करंट बिछाकर तीन गायों की जान लेने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे… - May 22, 2026
- Summer Tips: गर्मियों में रहना है कूल और फ्रेश, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स… - May 22, 2026
- तरबूज के छिलकों से बनाएं स्वादिष्ट करी: जानें आसान रेसिपी… - May 22, 2026

