छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने नई शराब रेट लिस्ट जारी कर दी है। आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई शराब की नई रेट लिस्ट में देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं कुछ ब्रांड्स की शराब कीमतों में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई शराब की नई रेट लिस्ट बुधवार 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी।
शराब की नई रेट लिस्ट हुई जारी
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई नई रेट लिस्ट में देसी प्लेन और मसाला की कीमत पिछले साल जैसी ही रखी गई है। वहीं विदेशी शराब की लोअर और मीडियम रेंज में भी विभाग द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है। आबकारी विभाग ने हायर रेंज की विदेशी शराब कीमत में बदलाव किया है। आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई नई रेट लिस्ट में हायर रेंज की विदेशी शराब 1000 रुपए तक सस्ती हुई है। वहीं प्रदेश में बिकने वाली बियर और कुछ अन्य ब्रांड्स की कीमतों में विभाग द्वारा बढ़ोतरी भी की गई है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
