सारंगढ़। जिले में आवश्यक वस्तुओं को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट की स्थिति को खत्म करने के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान खाद्य अधिकारी एवं जनसम्पर्क अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रेसवार्ता में खाद्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में कुल 10 गैस एजेंसियां संचालित हैं और सभी एजेंसियों में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इन एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी नागरिक को घबराने या पैनिक होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।

इसी तरह जिले में 32 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडारण किया गया है। वर्तमान स्थिति के अनुसार:

पेट्रोल: 3,33,385 लीटर
डीजल: 4,06,714 लीटर
प्रशासन ने यह भी बताया कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति तथा तहसीलदार की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय दल लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
काला बाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई
जरूरी वस्तुओं के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। अब तक 5 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं और 16 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन जारी
जनता की सुविधा के लिए कलेक्टर कार्यालय के खाद्य शाखा के कक्ष क्रमांक 22 को कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा शिकायत एवं सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 1800 233 3663 भी जारी किया गया है।
जिले के सभी विकासखंडों में तहसीलदार और सहायक खाद्य अधिकारियों की जांच टीम गठित की गई है, जो लगातार निरीक्षण कर गैस की जमाखोरी और दुरुपयोग पर कार्रवाई कर रही है।
कुल मिलाकर प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में सभी आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की सख्ती रंग लाई: करंट बिछाकर तीन गायों की जान लेने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे… - May 22, 2026
- Summer Tips: गर्मियों में रहना है कूल और फ्रेश, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स… - May 22, 2026
- तरबूज के छिलकों से बनाएं स्वादिष्ट करी: जानें आसान रेसिपी… - May 22, 2026

