गर्मियों का मौसम आते ही मन कुछ ठंडा और ताजा खाने को करता है। वैसे तो आम को फलों का राजा कहा जाता है और लोग इसे शेक या स्लाइस के रूप में खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम का इस्तेमाल करके मुख्य भोजन तैयार किया है?
दक्षिण भारत की मशहूर डिश ‘मैंगो चित्रन्ना’ या ‘मैंगो राइस’ एक ऐसी ही रेसिपी है जो स्वाद और सेहत में लाजवाब है। अगर आपके पास समय कम है और आप कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
मैंगो राइस के लिए आवश्यक सामग्री
पके हुए चावल
कच्चा आम
मूंगफली
चना दाल और उड़द दाल
करी पत्ता
हरी मिर्च
राई
हल्दी पाउडर
नमक
तेल
हरा धनिया
हींग
मैंगो राइस किस तरह बनाएं?
सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें राई डालें और उसे चटकने दें। अब इसमें हींग, चना दाल, उड़द दाल और मूंगफली डालें। मूंगफली को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डालें। इसके बाद हल्दी पाउडर डालें। ध्यान रहे कि हल्दी जलनी नहीं चाहिए।
अब कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम कड़ाही में डालें। इसे 1-2 मिनट तक चलाएं जब तक कि आम का कच्चापन थोड़ा कम न हो जाए। आम को बहुत ज़्यादा गलाना नहीं है, इसका हल्का क्रंच बना रहना चाहिए।
अब इसमें पहले से पके हुए चावल और स्वादानुसार नमक डालें। हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल के दाने टूटें नहीं और मसाला समान रूप से मिल जाए।
आंच बंद कर दें और ऊपर से ताज़ा कटा हुआ हरा धनिया डालें। अगर आपको तीखा पसंद है, तो आप ऊपर से थोड़ी और लाल मिर्च भी छिड़क सकते हैं।
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
