सारंगढ़। आगामी खरीफ वर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उर्वरकों की व्यवस्था, भंडारण और वितरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर कड़ा शिकंजा

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जाए। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
किसानों को समय पर मिलेगा खाद
सहकारी समितियों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि किसानों के ऋण मान का समय पर निर्धारण और स्वीकृति सुनिश्चित करें, ताकि किसान खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही उर्वरकों का उठाव कर सकें।
साथ ही, समितियों और गोदामों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडारण पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
कंपनियों को भी सख्त निर्देश
उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों को आवंटन के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और वितरण में किसी प्रकार की कटौती न करने के निर्देश दिए गए।
जैविक व वैकल्पिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
कलेक्टर ने रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, बायोफर्टिलाइजर, जैविक खाद, प्राकृतिक खेती, हरी खाद एवं ब्लू ग्रीन एल्गी के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कृषि विभाग के मैदानी अमले को किसानों के बीच इन विकल्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि मृदा की उर्वरता बढ़े और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो सके।
शिकायत के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर
किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों से संबंधित शिकायत एवं जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 07768-299015 जारी किया गया है।
किसानों से अपील की गई है कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम वर्षा बंसल, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी शीतल भोई, जिला सहकारी बैंक एवं अपेक्स बैंक के प्रतिनिधि, सहकारी समितियों के प्रबंधक, उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के फील्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
टिकाऊ कृषि की ओर बढ़ता सारंगढ़
जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि खरीफ 2026 में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो और साथ ही वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग से टिकाऊ व लाभकारी खेती को बढ़ावा मिले।
संदेश साफ है — “किसान मजबूत तो खेती समृद्ध”
- चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर की बड़ी कार्रवाई : 200 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवैध कारोबार पर चला पुलिस का बुलडोजर… - May 22, 2026
- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की सख्ती रंग लाई: करंट बिछाकर तीन गायों की जान लेने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे… - May 22, 2026
- Summer Tips: गर्मियों में रहना है कूल और फ्रेश, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स… - May 22, 2026

