छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंजर और डेप्युटी रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इन दोवों अधिकारियों को फरियादी से 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर कार्रवाई की थी। फरियादी गुरुवार को रिश्वत की पहली किस्त देने पहुंचा था इसी दौरान टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
रेंजर पल्लव नायक और डेप्युटी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों ने आरोपियों ने चालान पेश करने और जब्त वाहन को छोड़ने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।
जानिए क्या है मामला
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह ने कहा कि लोरमी के रहने वाले अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में रिश्वत की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि दिसंबर 2025 में वह अपने साथियों के साथ अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज घूमने गया था। इस दौरान एयर गन से फायरिंग के साथ बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद वन विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी गाड़ी जब्त कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। वह करीब 18 दिनों तक जेल में रहा।
जेल से आने के बाद अजीत कुमार ने मामले में जल्द चालान पेश करने के लिए डेप्युटी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि चालान पेश करने में 4 से 5 लाख खर्च होने वाले हैं। जब्त वाहन छोड़ने के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। जिसके बाद अजीत ने मामले की शिकायत ACB से कर दी।
ACB ने प्लानिंग के साथ पकड़ा
ACB ने शिकायत की जांच की। जांच सही पाई गई। इसके बाद टीम ने प्लानिंग की। गुरुवार को फरियादी को रिश्वत की पहली किस्त देने के लिए एक रेस्टोरेंट में भेजा गया। शिकायतकर्ता ने जैसे ही 50 हजार रुपये डेप्युटी रेंजर को दिए उसे समय उन्हें पकड़ लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है।
- रामभक्तों के लिए IRCTC का खास पैकेज, एक ही यात्रा में अयोध्या, जनकपुर और रामेश्वरम की तीर्थयात्रा, जाने डिटेल - March 27, 2026
- घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी? - March 27, 2026
- चेहरे से झाइयां हटाने के लिए शहद का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, फेस पर आएगा इंस्टेंट निखार… - March 27, 2026
