सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिला पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के सख्त निर्देशों के पालन में भटगाँव पुलिस को अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गिरवानी सांवरिया डेरा के एक आरोपी को 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मधुबनकला नाला के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने सक्रियता दिखाते हुए टीम गठित की और मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अजय गौड़ (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के साथ प्रधान आरक्षक मोहन बजाज, आरक्षक खेलावन बघेल, राहुल खूंटे और समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




