सारंगढ़। पेंशनरों के अधिकारों की रक्षा और लंबित मांगों को लेकर 25 मार्च को देशभर में आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के तहत सारंगढ़ में भी पेंशनर संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष चेतन भारती के दिशा-निर्देश तथा जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष बी.एल. चंद्राकर के नेतृत्व में नगर के सतनाम भवन में पेंशनरों ने शांतिपूर्ण धरना दिया।

रैली निकालकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
धरना प्रदर्शन के बाद पेंशनरों ने रैली निकालते हुए कलेक्टर के प्रतिनिधि तहसीलदार एन.के. सिन्हा को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल हुए।
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का दिया हवाला
पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने सिविल याचिका संख्या 5929-41/1980 के ऐतिहासिक फैसले में पेंशन को सामाजिक कल्याण का महत्वपूर्ण उपक्रम बताया था और स्पष्ट कहा था कि वृद्धावस्था में पेंशनरों को बेसहारा नहीं छोड़ा जा सकता। इसके बावजूद हाल ही में पारित विधेयक के माध्यम से आर्थिक लाभ रोकने का निर्णय न्यायालय की भावना के विपरीत बताया गया।
देशव्यापी विरोध के तहत हुआ प्रदर्शन
पेंशनरों ने कहा कि इसी फैसले के विरोध में 25 मार्च को पूरे देश में एक साथ धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि सरकार तक उनकी आवाज पहुंच सके।
बड़ी संख्या में पेंशनरों की भागीदारी
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बी.एल. चंद्राकर, फेडरेशन जिला संयोजक फकीरा यादव, संयुक्त सचिव लैलून भारद्वाज, पूर्व बीईओ वाई.आर. लहरे, गंगाराम रात्रे, सिल्वर सिंह, अवधराम, प्यारे, सीताराम कुर्रे, सुरेश शुक्ला, महत्तर लाल नवरंग, पिताम्बर लाल प्रेमी, लालाराम साहू, भुनेश्वर पटेल, पंचराम साहू, सचिव निरंजन लाल देवांगन, कोषाध्यक्ष दशरथ लाल साहू, संरक्षक भुवन लाल कुंटे सहित सैकड़ों पेंशनर उपस्थित रहे।
पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
