लाइफस्टाइल के बीच भी लोग मोबाइल पर रील या वीडियोज देखने का टाइम निकाल लेते हैं. ये आदत गर्दन में दर्द या सर्वाइकल पेन की वजह बन जाती है. वैसे इसे कई एक्सरसाइज के जरिए भी कम किया जा सकता है.

लेकिन कई ऐसे योगासन हैं जिन्हें आप करते हैं तो न सिर्फ सर्वाइकल पेन बल्कि शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं. जानें आप कौन-कौन से योगासन कर सकते हैं.
सर्वाइकल पेन के कारण- गर्दन या इसके आसपास की जगहों पर लगातार दर्द अगर बना रहे तो इसे सर्वाइकल पुकारा जाता है. इस कंडीशन की वजह गर्दन की हड्डियों में घिसावट, गलत तरह से बैठना या सोना और मांसपेशियों में स्ट्रेस है. ऐसा होने पर गर्दन में हर समय अकड़न, कंधों में दर्द और झुनझुनी महसूस होना आम है. कुछ मामलों में इस वजह से सिर में दर्द भी होने लगता है.
भुजांगसन से मिलेगी राहत- योग एक ऐसी शक्ति है जो कई बार बड़ी से बड़ी बीमारियों में राहत पहुंचा देती है. सर्वाइकल पेन को कम करने के लिए आप रोजाना भुजांगसन कर सकते हैं. इस आसन से रीढ़ और गर्दन मजबूत होती है.
मार्जरीआसन-बिटिलासन- ये हमारी रीढ़ और पीठ के लिए एक बेहतरीन योगासन है. इससे हड्डियों में लचीलापन आता है. इसका सबसे बड़ा फायदा है कि ये मानसिक तनाव और चिंता को कम करता है. ये हमारे पॉइस्चर में भी बड़ा सुधार लाता है.
रोज करें बालासन- अगर आप रोजाना इस आसन को करते हैं तो इससे नर्व सिस्टम को फायदा मिलता है. जिन्हें अक्सर गर्दन में दर्द रहता है उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर रोजाना बालासन मुद्रा में कुछ देर के लिए बैठना चाहिए. ये मांसपेशियों को लचीला बनाता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी कारगर है.
रोज करें ये एक्सरसाइज- अगर आप बिजी रहते हैं तो इस बीच बैठे-बैठे 5 मिनट की एक्सरसाइज करके भी राहत पा सकते हैं. इसके लिए गर्दन को स्लो मोशन में लेफ्ट से राइट और राइट से लेफ्ट घुमाएं. ऐसा ही ऊपर से नीचे भी करें. इसके अलावा उल्टे हाथ को गाल पर रखकर उसी की तरफ धकेलें. ऐसा ही राइट साइड से भी करें. इस एक्सरसाइज से भी फायदा मिलता है.
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
