शाम ढलते ही कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन करने लगता है, लेकिन हर बार बाजार के तले-भुने स्नैक्स खाना सेहत और जेब दोनों पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही कुछ आसान, टेस्टी और झटपट बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो सिर्फ दो आलू से तैयार होने वाला ये पोटैटो पॉपकॉर्न आपके लिए परफेक्ट स्नैक हैं।

बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये टेस्टी बाइट्स ना सिर्फ बनाने में बेहद आसान हैं, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं। तो जब भी शाम को हल्की-फुल्की भूख लगे, इस मजेदार रेसिपी को जरूर ट्राय करें और मिनटों में अपने स्नैक टाइम को बनाएं और भी खास
आलू का पॉपकॉर्न बनाने के लिए सामग्री
2 मीडियम उबले आलू, 3 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर, आधा चम्मच ओरिगैनो, आधा चम्मच चिली फ्लैक्स, एक चम्मच पानीपुरी मसाला, नमक स्वाद अनुसार, लाल मिर्च पाउडर
कैसे बनाएं आलू का पॉपकॉर्न?
पहला स्टेप: आलू का पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले, 2 मीडियम आलू को अच्छी तरह से छीलकर उबाल लें।
दूसरा स्टेप: जब आलू उबल जाए तब उसे अच्छी तरह से मैश करें।
तीसरा स्टेप: अब, मैश किए हुए आलू में 3 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर, आधा चम्मच ओरिगैनो, आधा चम्मच चिली फ्लैक्स और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
चौथा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें।
पांचवा स्टेप: जब तक तेल गर्म हो रहा है तब तक आप आलू के छोटे छोटे टुकड़े कर उसे राउंड शेप दें और उन्हें ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें।
छटवां स्टेप: अब इन टुकड़ों को गर्म तेल में डालें और मीडियम आंच पर ब्राउन होने तक अच्छी तरह से पकाएं।
सातवां स्टेप: जब ये अच्छी तरह से पक जाएं तो इन्हें एक बड़े बॉल में निकालें। और ऊपर से पानीपुरी मसाला और मिर्च पाउडर छिड़कें। और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं।
आठवां स्टेप: आपका टेस्टी आलू का पॉपकॉर्न बनकर तैयार है।इसका लुत्फ़ उठाएं।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय… रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… - September 13, 2026
- संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न करें ये काम वरना जा सकती है जान – वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी… - September 13, 2026
