सारंगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आगामी 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में फोटो युक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इन क्षेत्रों में होंगे चुनाव-

जारी आदेश के अनुसार, जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत 04 सरपंच और 08 पंच पदों के लिए उपचुनाव होने हैं। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में भी चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
जनपद पंचायत सारंगढ़: बरभाठा अ, ग्वालिनडीह, कोतमरा और चन्दाई में सरपंच पद हेतु मतदान होगा। वहीं बासीनबहरा, गन्तुली छोटे, बरभाठा ब, दुर्गापाली, केदार गाताडीह, बंजारी और पिण्डरी जैसे क्षेत्रों में पंच पदों के लिए निर्वाचन होना है।
नगर पालिका परिषद सारंगढ़: यहाँ वार्ड क्रमांक 03 और अध्यक्ष निर्वाचन के लिए वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के संपूर्ण क्षेत्र हेतु अधिसूचना जारी की गई है।
दावा-आपत्ति के लिए अपील अधिकारी नियुक्त-
निर्वाचन नामावली और फोटो युक्त परिचय पत्र के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति या अपील के निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। सुश्री शिक्षा शर्मा (डिप्टी कलेक्टर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) को जनपद पंचायत सारंगढ़ और नगर पालिका परिषद सारंगढ़ दोनों क्षेत्रों के लिए अपील अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त चुनावी कार्यक्रम और नामावली तैयार करने का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

- बिनोद भारद्वाज ने कलेक्टर को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र..कोसीर को नगर पंचायत व तहसील बनाने की मांग..भीषण गर्मी में नलजल योजना की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी.. - May 22, 2026
- चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर की बड़ी कार्रवाई : 200 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवैध कारोबार पर चला पुलिस का बुलडोजर… - May 22, 2026
- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की सख्ती रंग लाई: करंट बिछाकर तीन गायों की जान लेने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे… - May 22, 2026

