सारंगढ़। पावन चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा में डूबा हुआ है। इस दौरान मां दुर्गा की विशेष आराधना, ज्योति कलश प्रज्वलन और दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ रही है। हर श्रद्धालु की यही कामना है कि उसे माता रानी के चरणों में हाजिरी लगाने और उनका आशीर्वाद पाने का सौभाग्य प्राप्त हो।
इसी श्रद्धा भाव के साथ अजय मधु, अंशिका, लक्ष्य ऐरन परिवार ने शक्ति स्वरूपा मां अड़भार अष्टभुजी मंदिर के दिव्य दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

चुनरी अर्पित कर लिया मां का आशीष
मंदिर परिसर में पुजारी जी के सानिध्य में ऐरन परिवार ने मां भगवती को पावन चुनरी अर्पित की और श्रद्धा-सुमन के रूप में फूल-पुष्प चढ़ाकर माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की अद्भुत झलक देखने को मिली।
भक्तों की उमड़ी आस्था
नवरात्रि महापर्व के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हर कोई माता रानी के दर्शन कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहा है।
मां से यही प्रार्थना
ऐरन परिवार ने माता रानी से प्रार्थना की कि— “मां, आपकी कृपा सदा हमारे परिवार पर बनी रहे और बार-बार आपके दरबार में आने का सौभाग्य मिलता रहे।”
जय मां अड़भार अष्टभुजी! मां भगवती सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
