छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को रद्द कर दिया है. 14 मार्च को हुई परीक्षा का पेपर एक दिन पहले ही लीक होने की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

एनएसयूआई ने बोर्ड कार्यालय का घेराव कर पेपर रद्द करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी. शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच समिति गठित की, जिसकी रिपोर्ट मिलते ही परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया.
अब 10 अप्रैल को होगी परीक्षा
पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद बोर्ड ने नई तारीख घोषित कर दी है. अब 12वीं हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. फैसले से जहां कई छात्र निराश हैं, वहीं कुछ छात्रों ने इसे उचित कदम बताया है. उनका कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता सबसे जरूरी है, और पेपर लीक जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मंडल ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा उपाय मजबूत किए जाएंगे.

- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
