छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक लाश मिली है। अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव में जमीन पर लोगों को गड़ी हुई लाश दिखी। लाश के के हाथ और पैर जमीन के बाहर निकले हुए थे।

लोगों ने लाश को देखते ही पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खोदकर बाहर निकाला।
शनिवार को कुछ ग्रामीण गांव के सुमसान इलाके से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यहां एक लाश देखी। लाश के ऊपर मिट्टी डाली गई थी जिस कारण उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन हाथ और पैर उसके बाहर थे। जिसके बाद भरेंगाभाटा गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की सूनसान इलाके में जमीन में दफन एक लाश है।
हाथ में बने टैटू से हुई पहचान
पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान हाथ में बने टैटू से हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम नितेश बत्रा है। वह रायपुर के शदाणी दरबार का रहने वाला है।
पुलिस ने कहा- हत्या की आशंका
शव की हालत देखकर पुलिस का मानना है कि हत्या कर शव को दफना दिया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या करने के बाद शव को जमीन में गाड़ दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
युवक के लापता होने की थाने में शिकायत दर्ज थी
पुलिस के अनुसार, युवक के लापता होने की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई है। माना जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या करने के बाद शव को दफना दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों के दे दी है। परिजनों के अनुसार, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है और जांच कर रही है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
