सारंगढ़-बिलाइगढ़ | भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। भाजपा के सक्रिय और ऊर्जावान युवा नेता संगीत सिंह ठाकुर को सारंगढ़-बिलाइगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल की अनुशंसा पर की गई है। संगीत ठाकुर की कार्यक्षमता और युवाओं के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल-
संगीत ठाकुर की नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि संगीत के नेतृत्व में जिले का व्यापारिक वर्ग भाजपा से और मजबूती के साथ जुड़ेगा।
दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएँ-
इस नई जिम्मेदारी पर जिले के वरिष्ठ नेताओं और व्यापारिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। शुभकामनाएँ देने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं,
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे, महामंत्री अमित तिवारी, पूर्व विधायक केराबाई मनहर। जय प्रकाश बानी, प्रकाश अग्रवाल, हरिनाथ खुटे, अरविन्द हरिप्रिया, अमित अग्रवाल, आकाश ठाकुर, अमित केशरवानी, सोनू छाबड़ा, सतेन्द्र बरगाह, परिमल चंद्रा, राजीव सिंह ठाकुर, राजा गुप्ता, सूरज गुप्ता, जुली ठाकुर, मोंटी अग्रवाल और आशीष अग्रवाल।
व्यापार जगत से महेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सतीश केशरवानी, घनश्याम अग्रवाल, ईश्वर केशरवानी, सुयेश अग्रवाल और भीम सेन बानी ने संगीत ठाकुर को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी है।
- स्टार्टअप का सुनहरा मौका: एक ही मंच पर मिलेंगे विशेषज्ञ, निवेश और सरकारी योजनाओं की जानकारी… - July 16, 2026
- सारंगढ़:ई-केवाईसी नहीं कराया तो रुक जाएगा योजनाओं का लाभ, श्रमिकों के लिए विशेष अभियान शुरू… - July 16, 2026
- सारंगढ़:फ्लाई ऐश भराव मामले में खनिज विभाग का स्पष्टीकरण, अनुमति प्रक्रिया बताई… - July 16, 2026




