छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। उदयपुर में स्थित पूर्व विधायक व पूर्व सांसद स्व. देवव्रत सिंह के बंगले में CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
गौरतलब है कि पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया था। इसी विवाद के चलते प्रशासन ने उदयपुर स्थित उनके निवास को सील कर दिया था और वहां सुरक्षा के लिए CAF के जवानों की तैनाती की गई थी। मृतक जवान भी उसी सुरक्षा ड्यूटी का हिस्सा था। सोमवार को अचानक उसकी लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
