सारंगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे ने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “झूठ का पुलिंदा” करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में साफ अंतर दिखाई देता है और बजट में वास्तविक तथ्यों को छुपाकर बड़े-बड़े दावों का झूठा पहाड़ खड़ा किया गया है, जिससे जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
श्रीमती बंजारे ने आरोप लगाया कि प्रदेश की वास्तविक आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी दर, किसानों की समस्याएं और महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों को बजट में पूरी गंभीरता से प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आम नागरिक जिन कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, उन पर ठोस समाधान का अभाव स्पष्ट नजर आता है।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों के अनुरूप बजट में ठोस प्रावधान दिखाई नहीं देते। युवाओं को रोजगार, किसानों को लाभकारी समर्थन मूल्य, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और गरीब वर्ग को राहत देने की बातें तो की जाती हैं, लेकिन इनके लिए स्पष्ट और प्रभावी योजनाएं बजट दस्तावेज में नहीं दिखतीं।
नपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार केवल कागजी योजनाओं और घोषणाओं के सहारे अपनी छवि चमकाने का प्रयास कर रही है, जबकि यह बजट प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल है। उन्होंने मांग की कि सरकार जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए जनहितकारी और पारदर्शी बजट पेश करे।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




