सारंगढ़। ग्राम पंचायत गोडीहारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और विधिवत पूजन-अर्चन कर भागवत भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन से कथा पंडाल में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह का माहौल रहा।
अपने संबोधन में जिपं अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि संसार में भगवान की इच्छा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “भगवान की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। करने वाला और कराने वाला वही है। हम न उनके श्रेष्ठ हैं और न ही खास, हम तो केवल उनके दास हैं।” उनके इस आध्यात्मिक संदेश ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
उद्बोधन के दौरान उन्होंने एक प्रेरणादायक और मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि एक राजा प्रतिदिन मंदिर दर्शन के लिए जाया करता था। मंदिर की सीढ़ियों के दोनों ओर दो भिखारी बैठते थे। एक दिन राजा ने दाहिनी ओर बैठे भिखारी के लिए खीर का एक कटोरा भिजवाया, जिसमें सोने के सिक्के छिपाए गए थे। भिखारी ने थोड़ी खीर खाने के बाद वह कटोरा बाईं ओर बैठे दूसरे भिखारी को दे दिया। दूसरे भिखारी ने जब खीर घर ले जाकर खाई तो उसमें से सोने के सिक्के प्राप्त हुए। इसके बाद उसने भीख मांगना छोड़ दिया और भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
इस घटना का उल्लेख करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि मनुष्य केवल माध्यम होता है, असली नियंता भगवान ही हैं। जिसे जो प्राप्त होना होता है, वह ईश्वर की इच्छा से ही मिलता है। उन्होंने सभी को भक्ति, सेवा और सद्कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में श्री अरुण गुड्डू यादव, गोपेश रंजन द्विवेदी, रमेश तिवारी, दूधनाथ पटेल, प्रमोद यादव, गुड्डू पटेल, रामलाल पटेल, श्याम देव भारद्वाज, रामेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं बाहर से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा।

- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
