सारंगढ़ । पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुभाष जालान ने बजट को लेकर यह बात कही कि – यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि प्रदेश के भविष्य को दिशा देने वाला संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष बजट ज्ञान से गति थीम पर था जबकि – इस वक्त बजट संकल्प थीम पर है यह साफ संकेत है कि – भाजपा सरकार ने पहले दिशा तय की और अब इस दिशा में तेजी से फैसले लेकर उसे जमीन पर उतारने जा रही है । जालान ने बताया कि – इस बजट में किसानों के लिए कृषि व सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती, महिलाओं के स्वालंबन और आदिवासी अंचलों में शिक्षा , स्वास्थ्य , सेवाओं के विस्तार जैसे ठोस प्रावधान किए गए हैं ।सड़क , बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर निवेश से गांव – गांव तक विकास पहुंचेगी । युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित योजना की घोषणा की जो युवाओं को आधुनिक तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाएगी, बजट सभी वर्ग के लिए लाभ दायक है । इसके साथ ही विकास एवं उन्नति का पर्याय वाला बजट है ।

- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
