सारंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा आज नालंदा परिसर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोदय ने निर्माण एजेंसी से अब तक हुए कार्य की जानकारी प्राप्त की । उन्होंने कहा कि – नालंदा परिसर शिक्षा व सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, अतः निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए । इस दौरान उन्होंने स्थल पर चल रहे नींव एवं आधार संरचना कार्य की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारी से अब तक हुए कार्य की जानकारी प्राप्त की । उन्होंने कहा कि – नालंदा परिसर विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा , इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी । निरीक्षण के दौरान तकनीकी अधिकारियों ने नक्शे के अनुसार हो रहे कार्य की जानकारी प्रस्तुत की । कलेक्टर ने नियमित मॉनिटरिंग करने, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर डॉ. वर्षा बंसल एसडीएम (राजस्व), एन के सिन्हा तहसीलदार प्रकाश पटेल ना.तहसीलदार महेंद्र कुमार पैकरा स. अभियंता , उत्तम सिंह कंवर उप अभियंता एवं साईट इंजीनियर पंकज कटकवार (PMC) , ठेकेदार प्रतिनिधि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- गौरा चौरा में विराजे विघ्नहर्ता, गणेशोत्सव की धूम शुरू… - September 17, 2026
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
