सारंगढ़।
नवगठित जिला मुख्यालय सारंगढ़ में डाक सेवाओं पर बढ़ते दबाव को देखते हुए नगरवासियों ने मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल, रायपुर परिमंडल को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त उप डाकघर की स्थापना की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि जिला बनने के बाद प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे वर्तमान उप डाकघर पर कार्यभार काफी बढ़ गया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मौजूदा उप डाकघर में सीमित संसाधन और स्थान की कमी के कारण उपभोक्ताओं तथा डाक कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों की संख्या बढ़ने से कार्य निष्पादन में विलंब हो रहा है, जिससे आम नागरिकों को असुविधा उठानी पड़ रही है।
नगर के गणमान्य नागरिकों एवं उपभोक्ताओं ने मांग की है कि मुख्य उप डाकघर पर बढ़ते प्रशासनिक भार को कम करने के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक अतिरिक्त उप डाकघर स्थापित किया जाए। साथ ही दीहाड़ी मजदूरों की बस्ती कमलानगर में भी एक उप डाकघर खोले जाने की मांग रखी गई है, ताकि श्रमिक वर्ग और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सुविधाजनक एवं त्वरित सेवाएं मिल सकें।
ज्ञापन की प्रतिलिपि डाक सेवा विभाग, संसद मार्ग, नई दिल्ली को भी भेजी गई है, जिससे जनहित में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि नए वित्तीय वर्ष और हिंदू नववर्ष के अवसर पर इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर डाक सुविधाएं मिल सकेंगी।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
