सारंगढ़।
जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री शिवकुमारी अनिल साहू ने प्रदेश सरकार के हालिया बजट को महिलाओं को प्राथमिकता देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं और प्रावधानों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं को संपत्ति का स्वामित्व प्राप्त करने में आर्थिक सहूलियत मिलेगी और परिवार में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।
श्रीमती साहू ने कहा कि सरकार द्वारा रानी दुर्गावती योजना लागू करने की घोषणा भी महत्वपूर्ण है, जिसके तहत युवतियों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में महिला थानों की संख्या बढ़ाने की घोषणा से महिलाओं को सुरक्षा और न्याय सुलभ रूप से मिल सकेगा। साथ ही पूरे प्रदेश में 250 महतारी सदन का निर्माण कराया जाएगा, जो महिलाओं के लिए सामुदायिक गतिविधियों, परामर्श और सशक्तिकरण के केंद्र के रूप में कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को विशेष महत्व दिया गया है। सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
