सारंगढ़।
जिला पंचायत सभापति संतोषी अरविंद खटकर ने प्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को महिलाओं, विशेषकर ओबीसी एवं अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू की गई है, जिसके तहत महिलाओं को विभिन्न शक्ति पीठों का भ्रमण कराया जाएगा। यह योजना महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाए जाने का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
श्रीमती खटकर ने बताया कि ओबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए रायपुर में 200 सीटर छात्रावास निर्माण की घोषणा की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए नए हॉस्टलों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे शिक्षा क्षेत्र में उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बजट में मितानिन कल्याण निधि के अंतर्गत 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं के कल्याण और सशक्तिकरण में सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। सारंगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में इससे महिलाओं को व्यापक लाभ मिलने की उम्मीद है।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




