सारंगढ़।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने प्रदेश सरकार के वर्ष 2026–27 के बजट को निराशाजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सदन में प्रस्तुत लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है और यह पूरी तरह फीका, दिशाहीन तथा जनविरोधी है।
देवांगन ने आरोप लगाया कि यह बजट उद्योगपतियों के हित में अधिक और आम जनता के हित में कम है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और पिछड़े जिलों को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में 60 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, लेकिन नई भर्ती नहीं की जा रही है, जिससे शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों को बंद कर शराब दुकानें खोलने पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जो चिंताजनक है।
उन्होंने प्रदेश की सड़कों की खराब स्थिति और बढ़े हुए बिजली बिलों को भी मुद्दा बनाते हुए कहा कि आम जनता महंगाई और बुनियादी समस्याओं से परेशान है, लेकिन बजट में इन समस्याओं के समाधान की स्पष्ट दिशा नहीं दिखाई देती। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कृषि, युवा रोजगार और महिला सशक्तिकरण के नाम पर योजनाओं का प्रचार कर रही है, लेकिन बजट में किसी वर्ग को वास्तविक सम्मान और राहत नहीं दी गई है।
देवांगन ने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता को ठगने जैसा है और इससे लोगों को कोई ठोस लाभ मिलने वाला नहीं है। सारंगढ़ सहित पूरे प्रदेश में जनता इस बजट से निराश

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
