सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हाई-लेवल मीटिंग में कलेक्टर ने सख्त लहजे में साफ कर दिया कि जिले में ‘गुंडागर्दी और अवैध उगाही’ के दिन अब लद चुके हैं।

रेत और शराब माफियाओं की खैर नहीं-
कलेक्टर ने अवैध उत्खनन पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए खनिज विभाग और SDM को ‘फ्री हैंड’ दे दिया है।
आधी रात को दबिश-
रात्रिकालीन अवैध खनन रोकने के लिए विशेष उड़नदस्ता टीमें तैनात की जाएंगी।
मशीनें होंगी जब्त-
पोकलेन और हाइवा के जरिए अवैध रेत-गिट्टी निकालने वालों पर सीधी FIR और जब्ती की कार्रवाई होगी।
शराब पर प्रहार-
पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम गांव-गांव में अवैध शराब के अड्डों को ध्वस्त करेगी।
भारत माता चौक पर ‘नो एंट्री’, बस स्टैंड पर चलेगा डंडा
शहर की यातायात व्यवस्था और गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।
धरना-प्रदर्शन पर रोक-
अब भारत माता चौक पर पुतला दहन या प्रदर्शन नहीं होगा। कलेक्टर ने इसके लिए वैकल्पिक स्थान तय करने के निर्देश दिए हैं।
नो-पार्किंग में चालान-
बस स्टैंड और यात्री प्रतीक्षालयों को ‘अड्डा’ बनाने वाली टैक्सियों और बेतरतीब खड़े वाहनों पर भारी जुर्माना लगेगा।
होली पर ‘फ्लैग मार्च’ से खौफ खाएंगे हुड़दंगी-
त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों से निपटने के लिए जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगी ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के होली मना सकें।
कलेक्टर का संदेश –
”नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध उत्खनन हो या यातायात में बाधा, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और नियमों को तोड़ने वाले माफियाओं पर समान रूप से गाज गिरेगी।”
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

