सरसींवा। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के सख्त तेवर का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। थाना सरसींवा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को वारदात के महज चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी में बदला-
घटना 22 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:30 बजे की है, जब सोहागपुर निवासी यशवंत साहू उर्फ सोनू नशे की हालत में डुरूमगढ़ निवासी काशीराम भारद्वाज (40 वर्ष) के साथ गाली-गलौज कर रहा था। जब पीड़ित काशीराम ने उसे शांत रहने को कहा, तो आरोपी तैश में आ गया और अपने पास रखे धारदार चाकू से काशीराम के सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुँचा पीड़ित-
हमले में गंभीर रूप से घायल काशीराम को खून से लथपथ हालत में परिजनों ने तुरंत सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल धारा 109, 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस की ‘बिजली’ सी तेजी-
पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल मार्गदर्शन में सरसींवा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने बिना समय गंवाए घेराबंदी शुरू की। पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि आरोपी यशवंत साहू को भागने का मौका भी नहीं मिला और उसे धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू और पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 04 MX 5173) भी बरामद कर ली है।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल-
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे 23 फरवरी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सरसींवा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में चर्चा है और जनता ने पुलिस की इस सक्रियता पर संतोष जताया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
