सारंगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सारंगढ़ पुलिस को अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
एसपी के निर्देश पर एक्शन मोड में टीम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय और एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, सिटी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक ने अपनी टीम के साथ मुखबिरों के जाल को सक्रिय किया। इसी का परिणाम रहा कि पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की।

गोड़िहारी और साप्ताहिक बाजार में पुलिस की रेड-
पहली कार्रवाई गोड़िहारी में की गई, जहां संतोष अग्रवाल (45 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से 48 पौवा देशी मदिरा जब्त की गई। वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई साप्ताहिक बाजार के मछली पसरा में हुई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर 20 वर्षीय शेखर कहार को 14 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा।
टीम की सराहना-
दोनों ही मामलों में पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस सफल अभियान में निरीक्षक कामिल हक के साथ सउनि अनजान सिंह कंवर, प्रआ धनेश्वर उरांव और आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, योगेश कुर्रे व फूलटोरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जनता ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है।”
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
