सारंगढ़ । जिले के बरमकेला ब्लॉक के वनांचल ग्राम विष्णुपाली की बेटी सौम्या भोई ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव अपने जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है यह उपलब्धि उन्होंने तिरुपति में साउथ जोन प्रतियोगिता में 15 विश्वविद्यालयों के तीरंदाजी गेम्स से जीता है।उनके इस शानदार जीत पर उनके माता पिता सूरत भोई ममता भोई के साथ पूरा अंचल अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। जिले के कलेक्टर संजय कॉन्नेजे और ए एस पी निमिषा पाण्डेय ने जिले का मान बढ़ाने पर उन्हें बधाई दी है और आगे के प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी है। लघु कृषक परिवार की सौम्या भोई अब आगे ओलंपिक में लक्ष्य भेद कर भारत देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की सुनहरे सपने को सच करने की दृढ़ इच्छा शक्ति के लिए मेहनत कर रही है। अपनी इस सफलता का श्रेय सौम्या ने अपने माता पिता गुरुजनों और अपने दोस्तों को दिया है।

- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
