“नारी शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला”रायगढ़ में ‘शताब्दी शक्ति स्वर संवाद’ का भव्य आयोजन….सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित पूरे जिले से उमड़ी मातृशक्ति की भारी भीड़…
रायगढ़/सारंगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में ‘शताब्दी शक्ति स्वर संवाद’ महिला समन्वय कार्यक्रम का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित पूरे जिले से उमड़ी मातृशक्ति की भारी भीड़ ने राष्ट्र चेतना का शंखनाद किया।
अर्पणा यादव ने सिखाया ‘पंचकर्म’ का महत्व-
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव रहीं। अपने ओजस्वी उद्बोधन में उन्होंने आरएसएस के ‘पंचकर्म’ के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने समाज जागरण पर जोर देते हुए कहा, “संगठित नारी शक्ति ही विकसित राष्ट्र निर्माण की असली आधारशिला है।”
संस्कार और आत्मविश्वास से बदलेगा समाज-
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रांत की महिला समन्वयक रश्मि द्विवेदी ने महिलाओं को आत्मविश्वास और सेवा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संदेश दिया कि संस्कारों के माध्यम से ही समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा ऑडिटोरियम-
आयोजन के दौरान उस वक्त वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया, जब मंच से डीडीसी शिवकुमारी अनिल साहू ने सुरीली आवाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित हर व्यक्ति के भीतर राष्ट्र प्रेम की भावना जगा दी।
इनकी रही सक्रिय गरिमामय उपस्थिति-
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैजयंती नंदू लहरें, महामंत्री रागनी केसरवानी, और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से बड़ी संख्या में आईं महिला पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। यह आयोजन नारी शक्ति, संगठन और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का एक बेजोड़ उदाहरण बनकर उभरा।

- सारंगढ़ में अवैध पत्थर को ‘वैध’ बनाने की मशीन बना केजड़ीवाल क्रशर…डीजीपीएस सर्वे हुआ तो खुलेगी पोल…क्रशर की लीज पर करोड़ों का ‘रॉयल्टी घोटाला’? - April 17, 2026
- गैस एजेंसी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी… - April 17, 2026
- लो वोल्टेज का कहर: गर्मी में बिजली बनी मुसीबत, बिलाईगढ़ के लोग बेहाल… - April 17, 2026

