सारंगढ़ में अज्ञात कारणों के चलते 65 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी…
लिंकेश खूंटे
सारंगढ़ / सारंगढ़ ब्लॉक के कोसीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अंण्डोला की ताजा मामला अंण्डोला गांव में एक महिला ने बहरा खार के नरवा के पास एक पेड़ पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उम्र 65 वर्षीय महिला सूचना मिलते ही कोसीर पुलिस व सारंगढ़ एसडीओपी मौके पर पहुचे पंचनामा तैयार करने के बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाए और पोस्टमार्टम के लिए शव को सारंगढ़ भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद मृतका की पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया
बिना कारण का कोई आत्महत्या नहीं करता दोषी को सजा मिलनी चाहिए?
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के दो बेटे थे और दोनों अपनी मा को बहुत प्रताड़ित करते थे मिली जानकारी के अनुसार दोनों बेटे घटना घटी उस रात उसके साथ खूब झगड़ा लड़ाई मारपीट किए थे जिससे महिला शायद परेशान होकर मजबूर हो गई होगी आत्महत्या करने के लिए इस क्षेत्र में यह पहला फांसी वाला केस वाला मामला नहीं है इस क्षेत्र में अक्सर हर छह माह साल भर में ऐसा देखने को मिलता है। जिस पर एक बार कड़ी कार्यवाही की जरूरत है। पुलिस प्रशासन को एक बार कम से कम विशेष इस विषय पर ध्यान देने की जरूरत है। अब देखना यह होगा आने वाला वक्त पर मामला पर क्या कार्यवाही होती है। या और मामला की तरह यह भी दब जाती है।
- शिमला से पास में है ये स्वर्ग सी खूबसूरत जगह, इस गर्मी परिवार या दोस्तों के साथ जरूर जाए घूमने… - March 28, 2026
- गैस जलाए बिना बनाएं 5 हाई-प्रोटीन नाश्ते, न्यूट्रिशनिस्ट की ये रेसिपी देगी जबरदस्त एनर्जी और स्वाद… - March 28, 2026
- क्या शुगर के मरीज नाश्ते में रोजाना पोहा खा सकते हैं? एक्सपर्ट ने बताया… - March 28, 2026
