तालाब की जमीन पर ‘कब्जा’ अब नहीं चलेगा..सारंगढ़ नपा ने मधुसूदन बानी की लीज की निरस्त..धीरज कहार ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी..
सारंगढ़, छत्तीसगढ़ |
सारंगढ़ के ऐतिहासिक नया तालाब के संरक्षण को लेकर नगर पालिका परिषद ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए नपा परिषद ने मधुसूदन बानी को आवंटित १०x४१ वर्ग फीट की अस्थाई लीज को सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया है। इधर, इस मामले में शिकायतकर्ता धीरज कहार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द ही इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो वे न्याय के लिए उच्च न्यायालय (High Court) का दरवाजा खटखटाएंगे।
9 साल पुराने प्रस्ताव पर फिरा पानी-
उल्लेखनीय है कि पूर्व परिषद ने संकल्प क्रमांक 430, दिनांक 15 फरवरी 2016 के माध्यम से नया तालाब रोड निवासी मधुसूदन बानी को उनके मकान के पीछे रिक्त शासकीय भूमि (तालाब पार) को अस्थाई लीज पर प्रदान किया था। लेकिन, वर्तमान परिषद ने छ.ग. नपा नियम 2016 के नियम 25 के तहत पुनर्विकार करते हुए इस पुराने प्रस्ताव को शून्य (निरस्त) घोषित कर दिया है।
प्रशासनिक शिकंजा, तहसीलदार को लिखा पत्र-
नगर पालिका परिषद ने अपने संकल्प क्रमांक 4, दिनांक 19 मई 2025 के अनुपालन में तहसीलदार सारंगढ़ को पत्र (क्रमांक 1547/राज./25) लिखकर उक्त स्थल का सीमांकन करने और उसे अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसकी प्रतियां कलेक्टर, एसडीएम और संबंधित पक्ष को भी जारी कर दी गई हैं।
मुख्य विवाद के बिंदु-
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि तालाबों, जल निकायों और उनके पार (मेड़) का संरक्षण अनिवार्य है, वहां किसी भी प्रकार का निजी आवंटन अवैध है।
अस्थाई लीज का अंत: परिषद ने माना कि तालाब पार की शासकीय भूमि पर निजी हित के बजाय जनहित और जल संरक्षण सर्वोपरि है।
धीरज कहार का कड़ा रुख: आवेदक धीरज कहार का कहना है कि परिषद द्वारा लीज निरस्त किए जाने के बावजूद यदि धरातल पर कार्रवाई नहीं होती और कब्जा नहीं हटता, तो वे अदालती कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।
अतिक्रमण हटाओ” की मांग तेज-
इस फैसले के बाद अब सबकी नजरें राजस्व विभाग और तहसीलदार पर टिकी हैं। क्या प्रशासन रसूखदारों के प्रभाव से मुक्त होकर नया तालाब की इस कीमती जमीन को खाली करा पाएगा? या फिर धीरज कहार की चेतावनी के अनुरूप यह मामला कानूनी पेचीदगियों में फंसा रहेगा?
- ‘फेसबुकिया’ आरोपों की उतरी हवा, सारंगढ़ के ईमानदार छवि पर वार करने वाले ‘आकाश’ पर गिरेगी कानूनी गाज! - February 20, 2026
- विधायक उत्तरी जांगड़े ने अमेठी मे किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण.. - February 20, 2026
- जर्जर मुक्तिधाम के कायाकल्प के लिए आगे आईं विधायक उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर को लिखा पत्र.. - February 20, 2026
