राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते एक कारोबारी की मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. कारोबारी अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलते मैदान में ही गिर पड़े थे.

हार्डवेयर कारोबारी की पहचान अमृत बजाज के रूप में हुई है, जो 57 वर्ष के थे. वह ईदगाह भाठा के रहने वाले थे.
जानकारी के अनुसार, घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डीडी नगर के सोनकर बाड़ी मैदान में बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी की जान चली गई थी, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है.
शटल कॉक उठाते समय जमीन पर गिरे
अमृत बजाज दिन में अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे. उन्होंने काफी देर तक खेला. खेलते समय व्यापारी ने शॉट मारा और जब शटल कॉक गिर गई तो उसे उठाने गए. इतने में वो अचानक धड़ाम से जमीन पर नीचे गिर गए. आसपास के लोग उनके पास पहुंचे और उन्हें अस्पताल भी ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी.
उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया है. परिजनों ने बताया कि वह शुगर पेशेंट थे, लेकिन रोज सुबह अपने साथियों के साथ एक्सरसाइज करने और बैडमिंटन खेलने जाया करते थे.
डूब रहे छोटे भाई को बचाने कूएं में कूद पड़ा बड़ा भाई, डूबने से दोनों सगे भाईयों एक साथ हुई दर्दनाक मौत!
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
