सारंगढ़-बिलाईगढ़ |
जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अपनी नकेल कस दी है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के कड़े रुख और खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध परिवहन में लगे चार भारी वाहनों (हाईवा) को अपनी गिरफ्त में लिया है।

दो दिनों तक चला ताबड़तोड़ एक्शन-
खनिज विभाग को संचार माध्यमों से अवैध परिवहन की गुप्त सूचना मिल रही थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम ने जाल बिछाया
शुक्रवार की कार्यवाही: भटगांव तहसील क्षेत्र में दबिश देते हुए गौण खनिज का अवैध परिवहन कर रहे 02 हाईवा को पकड़ा गया। इन वाहनों को तत्काल जब्त कर थाना भटगांव की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
शनिवार की कार्यवाही: टीम ने सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में मोर्चा संभाला और यहाँ भी अवैध परिवहन में संलिप्त 02 अन्य हाईवा पर गाज गिरी। इन वाहनों को सारंगढ़ थाने में खड़ा कराया गया है।
कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज-
यह पूरी कार्यवाही खनिज नियम 2015 एवं अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। विभाग द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जारी रहेगा अभियान-
खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार, अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन की रोकथाम हेतु यह आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी का अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

