सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी षष्ठम विधानसभा के अष्ठम सत्र को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार, 23 फरवरी से प्रारंभ होकर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण सत्र के दौरान जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।
कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगा ‘ब्रेक’ कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने स्पष्ट किया है कि सत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के समस्त विभागों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के बिना न तो अवकाश पर जा सकेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है ताकि सत्र के दौरान किसी भी विभागीय कार्य में बाधा न आए।

सवालों के जवाब के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त विधानसभा सत्र के दौरान पूछे जाने वाले तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, शून्यकाल, स्थगन प्रस्ताव और लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार का समय सीमा के भीतर जवाब देना अनिवार्य होगा। इन कार्यों की निगरानी और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संपर्क और समन्वय की व्यवस्था प्रशासन ने सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए विशेष व्यवस्था की है। किसी भी समन्वय के लिए नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 9425564594 जारी किया गया है। साथ ही, कार्यालयीन पत्राचार के लिए ईमेल आईडी collector-sghbgh@cg.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
विशेष: विधानसभा सत्र के दौरान शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
