सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदी बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा एंड टू एंड विवेचना हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को एक गांजा खरीददार महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। विवरण इस प्रकार है कि – पिछले माह जनवरी में दिनांक 07 जनवरी 26 को पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857 में उड़ीसा से गांजा लाते समय सरिया थाना के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर दो आरोपी रमा कुमार खांडे , अजय दिवाकर दोनों निवासी जिला जांजगीर चांपा को पकड़कर अपराध कायमी पश्चात विधिवत् गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

दौरान विवेचना आरोपियों ने सहोद्रा डहरिया पिता संतोष डहरिया निवासी अमरताल थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को उड़ीसा से गांजा ले जाकर बिक्री करना बताया । अपराध कायमी पश्चात से गांजा खरीददार महिला फरार चल रही थी जिसे 10 फरवरी 26 को ग्राम अमरताल, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा से पकड़कर पूछताछ करने पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रमाकांत से गांजा खरीदकर बिक्री करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि सुमन चौहान,प्र0आर0- सुरेंद्र सिदार आरक्षक- , नरेंद्र चंद्रा महिला आर प्रीति खड़िया, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना,दीपक मैत्री और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
