भटगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में 85 लीटर महुआ शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना भटगांव पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हरदी देवरहा खार में छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 02 शराब कोचियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 85 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित रेड, मौके पर पकड़े गए आरोपी
दिनांक 09.02.2026 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरहा खेत खार में ग्राम हरदी के दो व्यक्ति महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी
संतोष खूंटे, पिता रामायण दास खूंटे, उम्र 36 वर्ष, ग्राम हरदी
प्रकाश खूंटे, पिता विजय खूंटे, उम्र 26 वर्ष, ग्राम हरदी, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
जब्त सामग्री
85 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग ₹17,000)
02 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹15,000)
समस्त जब्ती कार्यवाही गवाहों के समक्ष की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना प्रभारी की सक्रियता की हो रही सराहना
थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में भटगांव पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उनकी सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम वर्क के चलते क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, प्र.आर. एकराम सिदार, आर. राहुल खूंटे, खिलावन बघेल, अशोक साहू, जितेन टंडन, लक्ष्मीकांत तानजय, म.आर. रीना बघेल सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- सरिया तहसील साहू संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने छबिलाल साहू - February 11, 2026
- फरार चल रहे गांजा खरीददार को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार… - February 11, 2026
- भटगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में 85 लीटर महुआ शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार… - February 11, 2026
