10 फरवरी 2026: कर्क राशि वाले भावनाओं पर काबू रखें, मीन समेत इन राशियों का भाग्य…
मेष राशि-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। ये समय थोड़ा खराब रहेगा आपके लिए। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। शत्रु थोड़ा सा एक्टिव रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि- भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी होगी। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन अगर निवेश किया तो धम हानि होगी और ज्यादा बोला तो कुटुंबो से अनबन होगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के प्रतिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। सबकुछ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। पहले से बेहतर समय।
- ईशान किशन-मोहम्मद शमी समेत BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से 5 खिलाड़ियों की छुट्टी, एक नए चेहरेको मिली जगह… - February 10, 2026
- O Romeo में शाहिद कपूर का सबसे डार्क अवतार: पत्थरदिल गैंगस्टर, खूंखार इश्क और अंडरवर्ल्ड वॉर… - February 10, 2026
- नाश्ते में बनाएं हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर रागी थोपा, घी के साथ आएगा टेस्टी स्वाद… - February 10, 2026
