23 फरवरी को झिंझारी (कटनी) में होगा महिला सेना पुलिस भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा..सीईई परीक्षा में पास महिला उम्मीदवार ही लेंगी हिस्सा..
सारंगढ़ बिलाईगढ़, सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में किया गया है, जिसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लें सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में चिकित्सा जांच की जाएगी। रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजा गया है। साथ ही प्रवेश पत्र वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है और ईमेल पर भेजा गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ साथ आधार कार्ड से लिंक मोबाईल भी लेकर आना अनिवार्य है।
- बर्ड फ्लू का खतरा: सारंगढ़ जिले में अलर्ट, बॉर्डर पर सख्त नाकाबंदी लागू… - March 28, 2026
- गरीब बच्चों के लिए सुनहरा मौका: RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें फ्री, 31 मार्च आखिरी तारीख… - March 28, 2026
- “खरीफ 2026 की तैयारी तेज” : उर्वरकों पर सख्ती, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई… - March 28, 2026
