सारंगढ़ मे युवा संगम: अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश,..नगर कार्यवाहक सतीश यादव ने दी सफल आयोजन की जानकारी..
सारंगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा हाल ही में आयोजित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम को लेकर नगर कार्यवाहक सतीश यादव ने विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि आरएसएस एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था है, जिसका ध्येय युवाओं को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में जोड़ना है। सारंगढ़ डिग्री कॉलेज परिसर में संपन्न हुए इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पिछले एक माह से निरंतर जारी थीं।
छात्रों की स्वेच्छा और अनुशासन से सफल हुआ आयोजन-
सतीश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में सहभागिता के लिए छात्र-छात्राओं से मात्र ₹50 का पंजीयन शुल्क लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस शुल्क की जानकारी प्रतिभागियों को पहले से थी और सभी ने अपनी स्वेच्छा से इसे जमा कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। विशेष रूप से, कार्यक्रम का आयोजन रविवार (अवकाश के दिन) को किया गया ताकि छात्रों की नियमित पढ़ाई में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
प्रशासनिक अनुमति और जनसहयोग से संपन्न हुआ कार्यक्रम-
आयोजन की पारदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम जन भागीदारी समिति, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रशासन की पूर्व लिखित अनुमति प्राप्त करने के बाद ही संपन्न हुआ। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोजन का पूरा व्यय समाज से प्राप्त सहयोग राशि से वहन किया गया है; इसमें किसी भी प्रकार का शासकीय धन (Govt. Funds) व्यय नहीं किया गया।
संस्कृति और चरित्र निर्माण पर जोर-
युवा संगम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, अनुशासन और चरित्र निर्माण की भावना जागृत करना था। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी। संघ एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में शिक्षा, आपदा राहत और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में विश्व स्तर पर सक्रिय है।
- शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जारी..सक्षम व्यवहार न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर भी प्रशासन मौन – जांच की मांग तेज…जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल… - February 4, 2026
- रायगढ़ : एसबीआई मेन ब्रांच के सामने देह व्यापार का भंडाफोड़, 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई से अनैतिक धंधेबाजों में हड़कंप…आरोपी राहूल यादव एवं उसकी महिला सहयोगी गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री जब्त..केवड़ाबाडी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार… - February 4, 2026
- रायगढ़:हाईवे पर पुलिस को देखकर भाग रही संदिग्ध स्कॉर्पियो पलटी, वाहन से डीजल व औजार बरामद डीजल चोरी गैंग की आशंका… - February 4, 2026
