सारंगढ़। क्षेत्र में कृषि विविधीकरण और किसानों की मेहनत का सुखद परिणाम अब खेतों में नजर आने लगा है। ग्राम परसाडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों द्वारा अपनाई गई आधुनिक खेती का जायजा लेने आज जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह और सभापति कोमल शशि पटेल पहुंचीं। उन्होंने किसानों द्वारा लगाए गए सरसों, गेहूं और मिलेट्स (बाजरा/कोदो-कुटकी) की फसलों का सघन निरीक्षण किया।

550 एकड़ में फैली हरियाली, किसान हुए प्रोत्साहित-
निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि ग्राम परसाडीह, मुड़ियाडीह, तमनड़ीह, फरसवानी और नौरंगपुर के प्रगतिशील किसानों ने मिलकर लगभग 550 एकड़ के विशाल क्षेत्र में दलहन, तिलहन और मिलेट्स की फसलें उगाई हैं। जपं अध्यक्ष ने किसानों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों का उत्साहवर्धन करना है, ताकि आने वाले समय में अन्य गांवों के कृषक भी प्रेरित होकर लाभ उठा सकें।
कृषि विभाग की भूमिका की सराहना..
जनपद अध्यक्ष ने कृषि विभाग के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग के मार्गदर्शन से किसानों को उन्नत बीज और तकनीक का लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित हो रही है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दीपक बंजारे ने इस दौरान फसलों की स्थिति और तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी।
निरीक्षण दल में अधिकारी और किसान रहे मौजूद-
इस अवसर पर कृषि विभाग से बी.टी.एम. मया राम जोल्हे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अंजूलता कुसरो, शुभम पटेल और कृषक मित्र श्याम कुमार पटेल उपस्थित थे। साथ ही भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम पटेल और क्षेत्र के प्रमुख कृषक पदुमनाथ पटेल, प्रेम सिंह पटेल, शोभाराम पटेल, मनबोध पटेल, पन्नालाल सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




