सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 26 जनवरी 2026
77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इन क्षेत्रों में रहा विशेष योगदान:

महेंद्र अग्रवाल द्वारा जिले में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: जरूरतमंदों को इलाज में सहायता।
नेत्र शिविर: मोतियाबिंद ऑपरेशन के माध्यम से सैकड़ों लोगों को नई रोशनी।
रक्तदान: आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन।
पर्यावरण संरक्षण: वृक्षारोपण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता।
राहत कार्य: कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण एवं अन्य सहायता।
गरिमामयी उपस्थिति-
यह सम्मान रायगढ़ सांसद राधे श्याम राठिया, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाषर्णेय की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर चेंबर के पदाधिकारी, शासकीय कर्मचारी और हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
