बांका. सरकार जहां एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करते हुए लोगों को लड़कियों के प्रति समाज के नजरिये में बदलाव का प्रयास कर रही है वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जो बेटियां जनने के बाद प्रताड़ना देकर समाज को कलंकित कर रहे हैं.

ऐसा ही एक मामला बिहार के बांका से आया है जहां तीसरी बेटी जन्म देने पर एक महिला की हत्या कर दी गई.
पत्नी के केवल बच्ची जन्म देने को लेकर पीट-पीटकर नृशंस ढंग से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. विवाहिता शिवानी की पहले पति और परिजनों द्वारा जमकर पिटाई की गयी और बाद में खंती से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई. सुबह जब लोगों सहित युवती के मायके वालों को इसकी जानकारी मिली तो इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति सुनील दास को गिरफ्तार कर लिया वहीं शव को पुलिस अभिरक्षण में पोस्टमॉर्टम करा रही है.
घटना के लेकर युवती के माता-पिता ने बताया कि दस वर्ष पूर्व बांका के महेशाडीह के सुनील दास से बच्ची शिवानी की शादी हुई थी. शुरूआती दौर में सब कुछ ठीक-ठाक था. इस दौरान शिवानी द्वारा लगातार तीन बच्चियों को जन्म देने के बाद से लगातार उसका शोषण होने लगा साथ ही दो लाख रुपये मिलने पर ही घर में रखने की बात कही गई. इस बाबत कई बार शिवानी के पिता बनारसी दास ने पंचायती कराते हुए मामला शांत करने की बात कही. लगातार पैसे मांगने की बात पर अपनी बदहाली और गरीबी की बात कहते हुए पैसा देने से इनकार करने पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है.
हत्या की इस घटना को लेकर दामाद सुनील दास, उसके छोटा और बड़े भाई पर आरोप लगाये जा रहे हैं. इस बाबत बांका थानाध्यक्ष शंभु यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में पति की गिरफ्तारी कर ली गई है साथ ही अन्य आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
