सारंगढ़।
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 45 वर्षीय गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्विरोध निर्वाचन पर जिला भाजपा सारंगढ़-बिलाईगढ़ परिवार में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य अभिनंदन एवं उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फटाकों की आवाज़ और गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। जय श्री राम, जय भारत, भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता वेदराम जांगड़े, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश छात्रावास प्रभारी भरत जाटवर, भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगले सहित जिले के सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन जैसे युवा, ऊर्जावान और संगठननिष्ठ नेता के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नितिन नवीन को ‘अपना बॉस’ कहकर स्वागत करना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उन पर पूर्ण विश्वास है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से लेकर देशभर तक विकास, सुशासन और संगठनात्मक मजबूती की नई लहर देखने को मिलेगी। यह आयोजन केवल बधाई समारोह नहीं, बल्कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प भी था।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
